IPL 2024 : Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru
IPL 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया। राजस्थान ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। विराट कोहली ने अपना 8वां शतक लगाया। विराट कोहली ने 113 रन की पारी खेली। विराट के शतक पर भारी पड़ा Jos Buttler का शतक।
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। आरसीबी ने धमाकेदार शुरुआत की। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मिलकर 125 रन की शतकीय साझेदारी कारी। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 44 रन बनाये, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे। उनका विकेट युजवेंद्र चहल ने लिया और राजस्थान को पहली सफलता दिलवाई।
ग्लेन मैक्सवेल से बहुत ज्यादा उम्मीदें थी पर उन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैक्सवेल को एक रन पर ही बोल्ड कर दिया नंड्रे बर्गर ने। राजस्थान के गेंदबाजों ने आरसीबी पर विकेट लेकर दबाव बनाया। आरसीबी के विराट कोहली पर दबाव नहीं बना पाए। विराट कोहली ने 113 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल थे। आरसीबी की टीम 20 ओवरो में तीन विकेट खोकर 183 रन बना पाई। राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार वापसी कर आरसीबी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए |
राजस्थान को 184 रन का लक्ष्य मिला। राजस्थान की शुरूआत खराब रही। यशस्वी जयसवाल दूसरी गेंद पर आउट हो गए। राजस्थान के स्कोर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी Jos Buttler और कप्तान संजू सैमसन ने अपने कंधों पर ली। दोनों ने मिलकर 148 रन की शतकीय पार्टनरशिप कर राजस्थान को जीत के करीब ले गए। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 69 रन बनाए जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल थे। संजू का विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया। रियान पराग ने सिर्फ चार रन बने।
जोश बटलर ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। जोश बटलर ने 100 रन बनाए जिसमें 9 के और चार छक्के शामिल थे। राजस्थान ने आरसीबी को एक तरफ़ा परेशान किया।