Bangladesh vs Sri Lanka, 3rd ODI :
Bangladesh vs Sri Lanka : बांग्लादेश ने श्रीलंका को आखिरी वनडे में 4 विकेट से हराया। बांग्लादेश ने सीरीज 2 – 1 से अपना नाम कर लिया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रिशाद हुसैन रहे। प्लेयर ऑफ द सीरीज नजमुल हुसैन शांतो रहे।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की बहुत ही ख़राब शुरुआत हुई। दोनों ओपनर कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं कर पाए। पथुम निस्सांका 1 रन ही बना सके। निस्सांका को तस्कीन अहमद ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। तस्कीन ने बांग्लादेश को पहला विकेट दिलाया। अविष्का फर्नाडो ने 4 रन बनाए। अविष्का फर्नाडो को तस्कीन अहमद ने आउट किया। टीम का स्कोर 15 रन और 2 विकेट हो गया। समरविक्रमा ने 14 रन बनाए।
श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने 29 रन बनाए। असलंका ने 37 रन का योगदान दिया। असलंका और समरविक्रमा को मुस्तफिजुर ने चलता किया। हसरंगा ने 11 रन बनाए. टीम का स्कोर 154 रन पर 7 विकेट हो गया। टीम को जनिथ लियानगे ने संभाला। जेनिथ लियानगे ने महेश थीक्षाना के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर 60 रन की पार्टनरशिप की। टीम का स्कोर 200 रन के पार ले गए।
महेश थीक्षाना को 11 रन के स्कोर पर मेहंदी हसन मिराज ने आउट कर दिया। पूरी टीम 235 रन पर ही सिमट गई। जेनिथ लियानागे ने 101 रन के शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे। बांग्लादेश के बॉलरो ने शानदार बॉलिंग की। तस्कीन अहमद ने 3 विकेट हासिल किये। मुस्तफिजुर ने 2 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट लिए।
Bangladesh को 236 रन का लक्ष्य मिला। Bangladesh की अच्छी शुरुआत हुई। दोनों ओपनर ने टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 50 रन बनाए और पार्टनरशिप की। एनामुल ने 12 रन बनाए। लाहिरू कुमारा ने श्रीलंका को पहला विकेट दिलवाया। तंज़ीद हसन ने 84 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। मुश्फिकर और रिशद हुसैन ने मिलकर 59 रन की तेज पार्टनरशिप कर टीम को आसान जीत दिला दी। रिशद हुसैन ने 48 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे।